
छपरा. सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने सांसद कंट्रोल रूम की माध्यम से आम जनता की बात सुन पाते हैं और सहजता पूर्वक समस्या का निदान संभव किया जाता हैं।आज उसी कड़ी में आज लखी कूअर , पति स्वर्गीय मोहर राय ,ग्राम जखुआ,पोस्ट देवरिया,पंचायत टेकनिवास निवासी हैं।जो कैंसर रोग से पीड़ित हैं। वे काफी कमजोर परिवार की है और बेहतर ईलाज हेतु पैसा के अभाव के कारण काफी निराश थे।इस विषय मे भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी के कंट्रोल रूम से जानकारी दिया गया।जिसके बाद ,सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर मुख्यमंत्री चिकित्सा कोष से 60हजार रुपया का सहायता राशि स्वीकृत कराया गया ।आज वहीं स्वीकृति पत्र सांसद के निर्देश पर भाजपा नेता धर्मेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में एक टीम पीड़ित लखी कूआर के घर जाकर लखी कुअर के हाथो में स्वीकृति पत्र दिया गया । स्वीकृति पत्र शिष्टमंडल में पूर्व मंडल अध्यक्ष गामा सिंह,मंडल उपाध्यक्ष संजय तिवारी वारसी,मंडल महामंत्री राकेश सिंह ,धर्मेन्द्र सिंह, राज कुमार तिवारी ,मंडल भाजयुमो अध्यक्ष संजीव सिंह,हेमंत सिंह सहित ग्रामीण जनता थे।




Recent Comments