मांझी के छठ घाट का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

मांझी(सारण) : सारण के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन तथा पुलिस अधीक्षक हरिकिशोर राय ने मांझी के प्रसिद्ध घाट का निरीक्षण किया.पदाधिकारी द्वय ने राम घाट पर छठ व्रतियों को किसी तरह की परेशानी नही हो उसके लिये मांझी के बीडीओ तथा सीओ को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये.इस अवसर पर अपने सम्बोधन में डी एम ने छठ पूजा की आध्यात्मिक तथा पारंपरिक महत्व की चर्चा की तथा उक्त पर्व को शुद्धता का पर्याय बताया. घाट खतरनाक होने के कारण छठ व्रतियो से नदी के किनारे ही अर्ग देने की अपील की. एस पी ने कहा कि उत्सव के इस माहौल में सबके चेहरे पर मुस्कान बनी रहे इसके लिए समाज के सभी वर्ग के लोग सुरक्षा के दृष्टिकोण से सजग रहें.छठ घाटों पर कही अब्यवस्था उत्पन्न न हो इसके लिए स्थानीय पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए गए.निजी कैब13 तथा 14 नवबंर को नाव का परिचालन पूरी तरह बंद कराने का निर्देश दिया. सभी 10 घाटों पर को बैरीकेटिंग कराने का निर्देश भी दिये. इस मौके पर , सी ओ दिलीप कुमार , बी डी ओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ,थानाध्यक्ष अनुज कुमार पाण्डेय,स्थानीय छठ पूजा समिति के संयोजक गोपाल शर्मा,कृष्णा सिंहपहलवान, भिखारी सिंह,लव जी सिंह सुजीत सिंह पहलवान, जयप्रकाश महतो,संत रामप्रिय दास,सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.