डोरीगंज-
अवतार नगर थाना क्षेत्र के मिर्ज़ापुर दिघरा गाँव से एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है ।
इस संबंध मे 16 वर्षीय नाबालिक युवती के पिता मिर्जापुर दिघरा गाँव निवासी ने स्थानीय थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे कहा गया है कि मेरी पुत्री बगल के फकुली गाँव के खुशबू कुमारी के साथ दिघवारा कॉलेज पढ़ने गयी थी । जब शाम तक वह घर नही पहुँची तो खोजबीन करने पर पता चला की खुश्बु ने दो मोबाइल नम्बर जिससे बात कर मेरी पुत्री को कही भगवा दिया है ।
थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है ।




Recent Comments