दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

पश्चिम चंपारण जिले में नवप्रशिक्षित शिक्षकों के लंबित वेतन निर्धारण के मुद्दे पर आज टीईटी शिक्षकों की बैठक एमजेके कॉलेज बेतिया में हुई जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडो के टीईटी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रही । बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि वेतन निर्धारण के लिए सभी शिक्षक एक होकर इस लड़ाई को लड़ेंगे और उपस्थित शिक्षकों ने जिले में कार्यरत टीईटी के सभी शिक्षक संघो एवं शिक्षकों से लिखित आग्रह किया कि वेतन निर्धारण के लिए 12 सितम्बर को एमजेके कॉलेज बेतिया में 11 बजे से बैठक होगी जिसमें वेतन निर्धारण के लिए आंदोलन की रणनीति बनाने पर चर्चा की जाएगी । और बैठक में शामिल नही होने वाले संघ का शिक्षकों द्वारा बहिष्कार किया जाएगा । बैठक में ममता शिखा ,आकृति कुमारी वर्मा , मधु सिंह , आरती दुबे , मीनाक्षी कुमारी , रितेश कुमार , सिकन्दर भारती , अमित कुमार , संजय कुमार , शैलेन्द्र कुमार , बृजेश कुमार ,अजय कुमार तिवारी , ओमप्रकाश कुमार , अशोक कुमार , रंजीत कुमार , अफरोज आलम , नौशाद अली , प्रशांत शर्मा , छोटेलाल प्रसाद , सद्दाम हुसैन , आजाद कुमार , राहुल कुमार , राजन कुमार , मोतीलाल कुमार , रविन्द्र कुमार सिंह , अजीत कुमार यादव , सुनेद आलम , तबरेज आलम , अखिलेश्वर कुमार , राजनं कुमार कुशवाहा , जफर इमरान , अविनाश कुमार , राहुल राज ,नूरुद्दीन म० सलीम , आदि शिक्षक उपस्थित थे ।