सारण/दिघवारा।प्रखंड क्षेत्र के बरुआं पंचायत में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है,पंचायत के सभी गांव पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं।बाढ़ के कारण पंचायत के सभी गाँव का मुख्य सड़क से सड़क सम्पर्क भंग हो गया है।पंचायत के मलखाचक, रामदासचक,बरुआं,लक्ष्मीपुर ककढ़ियाँ,फरहदा गांव में चार से पांच फीट पानी भरा हुआ है।पंचायत सरकार भवन के आसपास का इलाका भी पूरी तरह जलमग्न हो गया है।किसानों द्वारा कई एकड़ में लगाये गए धान तथा मक्के की फसल को काफी छति हुई है।बाढ़ के कारण सबसे ज्यादा समस्या पशुपालकों को हो रही है, जलजमाव अधिक होने के कारण पशुओं के लिए चारे का इंतजाम करना परेशानी का सबब बन गया है।सभी पशुपालक अपने मवेशियों के साथ उच्चे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं।ग्रामीणों के अनुसार बाढ़ का पानी अभी भी तेजी से बढ़ रहा है जिसके कारण ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है।वही अभी तक प्रशासन द्वारा कोई भी इंतजाम नही किया गया है।