मशरक (सारण)।सड़क दुर्घटना में अलग अलग जगहों पर आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमें पहली घटना उसरी गांव में नीलगाय ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया जिसमें दो शख्स घायल हो गए। जिसे मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार की रात बाइक दुर्घटना में दोनो पिता पुत्र को घायलावस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। संतलाल साह और उनके पुत्र विकास कुमार गुप्ता गंभीर रूप घायल हो गए। जिसे ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ ब्रजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि दोनों बाइक सवार सवार होकर शादी समारोह में जा रहे थे कि नीलगाय ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें दोनों घायल हो गए। जबकि दूसरी घटना दो बाइक की आमने सामने के टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। घटना मशरक मलमलिया सिवान शीतलपुर एसएच-73 पर मशरक थाना क्षेत्र के मुन्नी मोड़ के पास दो बाइक सवार की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। घायल तरैया थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी बताए जाते हैं। जिसमें अनिल चौरसिया, विरेन्द्र भगत,चचलिया गांव निवासी कुंदन कुमार, डोरीगंज थाना क्षेत्र के अशोक चौरसिया, बनियापुर थाना क्षेत्र के मनोज साह गंभीर रूप घायल हुए। घटना के बारे मे थाना पुलिस गश्ती दल में अपर थानाध्यक्ष वाल्मिकी प्रसाद यादव ने बताया कि दोनों बाइक सवार की आमने सामने टक्कर हो गई। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ संजय कुमार ने घायलों कि प्राथमिक उपचार के बाद दो की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पहुंच घायलों का हाल चाल जाना और सदर अस्पताल छपरा भेजवाने में मददगार साबित हुए। क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है।