
छपरा। भारतीय जनता पार्टी छपरा सारण के तत्वधान में छपरा के म्युनिसिपल चौक पर एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने पर विजय उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा ने सभी को अबीर गुलाल लगाकर खुशियां मनाई तथा लड्डू खिलाकर सभी को बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा केंद्र सरकार की योजनाओं को देखते हुए बिहार की जनता ने एनडीए को जनादेश दिया है। बिहार की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। एनडीए के कार्यकर्ता की कड़ी मेहनत का नतीजा है आज बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा, छपरा के नवनिर्वाचित विधायक डॉ सी एन गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, महामंत्री शांतनु कुमार, अनिल कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, मनोज कुमार सिंह अधिवक्ता, कुमार भार्गव, निशांत राज, वीरेंद्र नाथ गुप्ता, अनिल सिंह, धर्मेंद्र चौहान, अन्नू सिंह, राजेश फैशन आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी कर खुशी का इजहार किया।




Recent Comments