दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-आज दिनांकः 11.03.2018 को भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, प. चम्पारण, बेतिया एवं डॉ. कामेश्वर प्रसाद वर्मा मेमोरियल हॉस्पीटल, बेतिया के संयुक्त तत्वावधान में बैरिया प्रखंड अंतर्गत सूर्यपुर पंचायत के रनहा ग्राम में निःशुल्क चिकित्सा एवं जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. ए. आर. श्रीवास्तव, डॉ. राशिद अली, डॉ. एल. बी. सिंह, डॉ. जे. साहू, डॉ. अशोक कुमार यादव, डॉ. शम्भू प्रसाद, डॉ. सज्जाद हैदर आदि ने प्रखंड के सैकड़ों मरीजों की निःशुल्क जाँच की एवं उनके बीच मुफ्त दवा वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य एवं हॉस्पीटल के संस्थापक विवेक प्रसून रंजन, सह संयोजक आजीवन सदस्य लाल बाबू प्रसाद ने कहा कि शिविर में 250 से अधिक पीड़ित एवं रोगग्रस्त व्यक्तियों की निःशुल्क चिकित्सा एवं जाँच की गई एवं आवश्यकतानुसार उन्हें दवाईयाँ भी दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में यह कार्यक्रम चलता रहेगा। मौके पर रेड क्रॉस के पेट्रन मेम्बर अमर यादव, लाईफ मेम्बर विनय कुमार, रेणुका भट्ट, बदरूल होदा, अजीत कुमार, रिंटू कुमार, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी रेड क्रॉस सचिव जगमोहन कुमार ने दी।