अमनौर में भीषण आगलगी से दलितों के दर्ज़नों घर स्वाहा

अमनौर : स्थानीय थाना क्षेत्र के अमनौर हाता गांव में अचानक आग लगने से लगभग बीस से पचीस घर जल के स्वाहा हो गया.बताया जा रहा हैं कि मंगलवार दोपहर बाद दलित बस्ती के त्रिभुवन राम के घर में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गयीं.बस्ती वाले आग पर काबू करने के कोशिश में लगे थे कि आग बस्ती में फैल गयीं और देखते-देखते दो दर्जन घरों को चपेट में ले लिया.सूचना पाकर पहुंची दमकल की चार गाड़ियां घंटो मशकत के बाद आग पर काबू पाया.तबतक 20-25 घर तबाह बताए जा रहे हैं.

आगलगी वाला बस्ती पूर्व केंद्रीय मन्त्री व सांसद राजीव प्रताप रूडी के पैतृक आवास से महज दो-ढ़ाई सौ मीटर की दूरी पर हैं.घटना स्थल पर स्थानीय प्रशासन पहुंच स्थिति का जायजा व आकलन में लगा हैं.




Recent Comments