अमनौर में कर्पूरी ठाकुर की 95 वीं जयंती समारोह के रूप में मनायी गयी

अमनौर /सारण
अमनौर बस स्टैंड स्थित कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा स्थल के प्रांगण में पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 95 वीं जयंती उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया. गुरुवार को जननायक कर्पूरी विकास सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अमनौर बीडीओ विभु विवेक ने कहा कि जननायक कर्पूरी जी का सम्पूर्ण जीवन सादगी पूर्ण रहा है आज नई पीढ़ी को उनके जीवन से सीख लेने की आवश्यकता है. कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में मेकर प्रमुख अभिषेक यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर हमेशा गरीबों, वंचितों , शोषितों एवं सभी वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए संघर्षरत रहें हैं.इसलिए उन्हें लोग जननायक कहते हैं. वहीं मेकर के पूर्व प्रमुख व जदयू नेता नंदकिशोर सिंह ने कहा कि कर्पूरी के आरक्षण नीति के कारण गरीब, वंचितों को न्याय मिलता रहा है. वर्तमान सरकार कर्पूरी के विचारों को आत्मसात करने के लिए प्रयासरत है. अमनौर के प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सभी समाज के सर्वमान्य नेता के रूप में अपनी पहचान स्थापित किये हैं. इनके किये गए कार्य हमेशा स्मरणीय रहेगा. इसके पूर्व अतिथियों ने जननायक की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस मौके पर पूर्व मुखिया विजय कुमार विद्यार्थी द्वारा आगत अतिथियों को सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में बीडीओ विभु विवेक, मकेर प्रमुख अभिषेक यादव, पूर्व प्रमुख नंद किशोर सिंह, डॉ सुनील प्रसाद, अम्बिका यादव, एसआई विनोद यादव, अरुण कुमार सिंह, रामप्रवेश महतो, लाल मोहम्मद,शिक्षक सत्तर मियाँ, पूर्व मुखिया योगेंद्र बैठा सहित अन्य शामिल है. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के सचिव उमेश शर्मा ने किया. मौके पर मुख्य रूप से संस्थान के उपाध्यक्ष कुलदीप महासेठ, संयुक्त सचिव सचिन गुप्ता, बिरला प्रसाद, प्रमोद सिंह, मनन सिंह,मेघनाथ प्रसाद, विनोद कुशवाहा, संदीप कुमार महासेठ, नवीन पूरी, श्यामबिहारी राम, अशोक कुशवाहा, मुखिया सतेंद्र राम आदि उपस्थित थे. वहीं दूसरी तरफ जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. वहीं उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.