छपरा (सारण)। बिहारी गौरव के धूमकेतू फिल्म स्टार सुशांत सिह राजपूत की मौत संदेहात्मक है।इस घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।सुशांत के मौत से भारतीय सबलोग पार्टी मर्माहत है।उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भासपा सुशांत के नाम पर बिहार में फिल्म सिटी का निर्माण करायेगी।ये घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद डा.अरुण कुमार ने खूद पटना में मंगलवार को की।
उक्त जानकारी देते हुए भारतीय सबलोग पार्टी के प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना ने कहा कि पार्टी द्वारा प्रस्तावित फिल्म सिटी में बिहार,उत्तर प्रदेश,झारखंड, छत्तीसगढ़,उड़ीसा,पश्चिम बंगाल,नेपाल,भूटान जैसे जगहों के कलाकार अपनी प्रतिभा निखारेंगे।जिससे छोटे जगहों के इन कलाकारों को मुंबईया गंदगी से बचाया जा सकेगा।बिहार में फिल्म फिल्म सिटी बनाने के लिए पार्टी को अगर चंदा भी मांगना पड़ा तो बेशक मांगेगे लेकिन बिहारी प्रतिभा को अन्य राज्यों में ठोकर खाने को नहीं जाने देंगे।फिल्म सिटी बनाने को लेकर पार्टी ने अपनी कवायद शुरु कर दी है।इसके निर्माण से रोजगार की संभावनाएं बिहार में बढ़ेगी जिससे अन्य क्षेत्र भी विकसित होंगे।
श्री टुन्ना ने कहा कि सुशांत के रहस्यमय मौत का कारण मुंबई का कुछ ऐसा गूट है जो बाहरी प्रतिभा को पनपने से पहले ही ठिकाना लगा या लगवा देता है ताकि केवल फिल्मी जगत केवल फिल्म कलाकारों के बच्चों के लिए सुरक्षित रोजगार प्रदान करता रहें।