आज से एकमा में रुकेगी पाटलिपुत्र सुपरफास्ट और दाउदपुर में मौर्या एक्सप्रेस, सांसद सिग्रीवाल दिखाएंगे हरी झंडी
दैनिक खोज खबर, छपरा
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के अंतर्गत आनेवाले छपरा सिवान रेलखण्ड पर अवस्थित एकमा व दाउदपुर रेलवे स्टेशनों पर आज से एक अतिरिक्त ट्रेन का ठहराव बढ़ जाएगा। एकमा स्टेशन पर 25 जनवरी से पाटलिपुत्र से चलकर लखनऊ जानेवाली पाटलिपुत्र लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव हो जाएगा वहीं दाउदपुर स्टेशन पर गोरखपुर से चलकर हटिया जानेवाली मौर्या एक्सप्रेस रुकेगी। इन दोनों ट्रेनो को महाराजगंज लोक सभा क्षेत्र के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद सिग्रीवाल आज 10 बजे दाउदपुर में गोरखपुर-हटिया मौर्या एक्सप्रेस के ठहराव का एवं 12 बजे एकमा स्टेशन पर पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ करेंगे । इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ़्रा श्री वी के श्रीवास्तव एवं वाराणसी मंडल के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
ज्ञातव्य हो कि यात्री जनता की सुविधा के लिये पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन 12530/12529 लखनऊ जं.-पाटिलपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस का एकमा स्टेशन पर तथा 15028/15027 गोरखपुर-हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस का दाउदपुर स्टेशन पर ठहराव दिया है।

12529 पाटिलपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस 25 जनवरी, 2019 से एकमा स्टेशन पर 17.52 बजे पहुंचकर 17.53 बजे छूटेगी। 12530 लखनऊ जं.-पाटिलपुत्र एक्सप्रेस 25 जनवरी, 2019 से एकमा स्टेशन पर 12.20 बजे पहुंचकर 12.21 बजे छूटेगी।

15028 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस 25 जनवरी, 2019 से दाउदपुर स्टेशन पर 10.34 बजे पहुंचकर 10.36 बजे छूटेगी। 15027 हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस 25 जनवरी, 2019 से दाउदपुर स्टेशन पर 12.26 बजे पहुंचकर 12.28 बजे छूटेगी।
इन ट्रेनों के ठहराव होने से रेलयात्रियों में हर्ष है।
आज से एकमा में रुकेगी पाटलिपुत्र सुपरफास्ट और दाउदपुर में मौर्या एक्सप्रेस, सांसद सिग्रीवाल दिखाएंगे हरी झंडी




Recent Comments