अमनौर में उचक्कों ने बाइक की डिक्की तोड़ उड़ाए एक लाख रुपये

छपरा : अमनौर थाना से महज पचास गज की दूरी पर एक बाइक की डिक्की तोड़ अज्ञात चोरों द्वारा एक लाख रुपये उडा़ने का मामला सामने आया है. थाना क्षेत्र के खोरीपाकर खर्ग गांव निवासी व पूर्व सैनिक मनोज सिंह एसबीआई शाखा से एक लाख रुपये निकासी कर बाइक के डिक्की मे रख प्रखंड मुख्यालय के सामने एक होटल में चाय पी रहे थे .चाय पीने के बाद जब नजर बाइक के डिक्की पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए. डिक्की का ताला टूटा हुआ पाया और उसमें रखे रुपये गायब मिले.पीड़ित ने मामले को लेकर थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया. सुचना के बाद अमनौर पुलिस मौके पर पहुंच घटना की तहकीकात की.