समाज को सशक्त व स्वावलंबी बनाकर ही मानवाधिकार को संरक्षित करना संभव : भँवर किशोर

दैनिक खोज खबर, एकमा

अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित मानवाधिकार की पाठशाला में सोशल सर्विस एक्सप्रेस की महिला इकाई ऐंजल द हेल्पिंग हैंड्स द्वारा आज सारण जिले के एकमा में अवस्थित कौशल विकास केंद्र मे छात्र -छात्राओं को मानवाधिकार की जानकारी दी गई।

मानवाधिकार की पाठशाला कार्यक्रम के तहत सोशल सर्विस एक्सप्रेस के अध्यक्ष भँवर किशोर ने बताया कि आज समाज में सभी को सशक्त , स्वावलंबी व मानवाधिकार के प्रति लोगो को सबल बना ही मानवाधिकार को संरक्षित किया जा सकता है ,श्री किशोर ने पाठशाला मे बच्चो को अपने अधिकारों के लिये आवाज़ उठाने का भी पाठ पढाया।

विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हुई छात्र-छात्राओं की सक्रीय भागीदारी

विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित मानवाधिकार की पाठशाला में छात्र-छात्राओं ने सक्रीय भागीदारी निभाई। बच्चो ने प्रश्नोत्तर काल मे कई सवाल पूछे ।छात्रा अमीषा ने पूछा की मानवाधिकार का हनन रोकने के लिए क्या -क्या कदम जरूरी है? तो छात्र आशीष ने लोगो की मानसिकता को मानवाधिकार हनन के जिम्मेवार बताया और पूछा कि ऐसे मानसिकता को कैसे रोका जा सकता है।

वहीं हैदराबाद एनकाउंटर से संबंधित मानवाधिकार के प्रश्न पूछे गये ।
कौशल विकास केंद्र, एकमा के निदेशक ओम प्रकाश गुप्ता ने वहाँ उपस्थित सभी को अधिकारों का हनन न करने की बात कही। मानवाधिकार की पाठशाला मे सैकड़ो छात्र -छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम मे मुख्य रुप से अनिता, ज्योति, प्रीति, सपना, तनु, संजोली, सुजाता, समीक्षा, नेहा, अंकित, पवन, राजन, शुभम सहित कई छात्र-छात्राए शामिल हुये।