अमनौर(सारण)।अमनौर के नए बीडीओ मंजूल मनोहर मधुप ने शुक्रवार को योगदान दिया. उन्होंने निवर्तमान बीडीओ विभु विवेक से प्रभार ग्रहण किया. इस दौरान प्रखंड कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों ने देकर भव्य स्वागत किया. नये बीडीओ पदभार संभालते ही शनिवार को प्रखंड के कर्मियों से विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेते हुए उसकी समीक्षा की.इस दौरान बीडीओ मंजूल मनोहर मधुप ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. जो भी विकास कार्य अधूरा है उसे पुरा किया जायेगा. उन्होंने प्रखंड की जनता और प्रतिनिधियों का सहयोग मांगा. उन्होंने कहा कि आपसभी के सहयोग से अमनौर प्रखंड को नई ऊचाई तक ले जाने का अथक प्रयास करुगा.