
रसूलपुर में टीकाकरण के दौरान चाकूबाजी में दो लोग घायल
रसूलपुर/एकमा(सारण)। थाना क्षेत्र की चनचौरा पंचायत के मोहब्बतनाथ मठिया स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र पर कोरोना का टीका लेने पहुंचे नवादा गांव के चाचा भतीजा रत्नेश सिंह व शुभम् सिंह को स्थानीय युवकों ने चाकू मारकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया घायल युवक नवादा गाँव निवासी चंद्रशेखर सिंह व हवलदार सिंह के पुत्र बताए जाते हैं।घायलों ने पुलिस को दिये गए बयान में मोहब्बतनाथ मठिया गांव के विनय भारती, रंजन भारती, आदित्य व विवेक को आरोपित किया है। प्राथमिकी के अनुसार आरोपितों ने टीकाकरण पर पहले अपने गांव का अधिकार बताते हुए दूसरे गांव के पहुंचे लोगों को हटाने लगे और हमला कर दिया।दोनों घायलों का ईलाज सीएचसी एकमा में चल रहा है।




Recent Comments