छात्रों ने अपने हक और अधिकार की लड़ाई को तेज करने का लिया संकल्प
सामाजिक बदलाव के लिए पढ़ाई-लड़ाई तेज करें छात्र-युवा: राहुल कुमार यादव

नगरा, सारण
आज दिनांक 11 फरवरी 2021 को एआईएसएफ नगरा प्रखंड इकाई का सम्मेलन मेंटर साइंस क्लासेस खैरा में सम्पन्न हुआ.
सम्मेलन में छात्रा को संबोधित करते हुए राज्य उपाध्यक्ष राहुल कुमार यादव ने कहा कि छात्रों का पहला कर्तव्य है कि आप पढ़ाई करें साथ हीं पढ़ाई में होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय प्रशासन एवं सरकार से लोकतांत्रिक तरीके से लड़ाई भी करें, तभी समाज और देश को विकसित कर सकते हैं. वहीं राज्य-पार्षद अमित नयन ने कहा कि छात्रों एवं युवाओं की एकजुटता से ही देश में खुशहाली एवं समृद्धि धरातल पर लायी जा सकती हैं.
सम्मेलन के अंत में 25 सदस्यीय नगरा प्रखंड इकाई का गठन किया गया. जिसमें प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से सचिन कुमार यादव को नगरा प्रखंड सचिव, कुंदन कुमार को प्रखंड अध्यक्ष, खुशी कुमारी एवं आशीष कुमार पांडे को सह सचिव, नीतेश कुमार पांडे, नेहा कुमारी एवं खुशी कुमारी को उपाध्यक्ष व गोविंदा कुमार को चुना गया. वहीं 25 सदस्यीय दल में आदिति सिंह, पंकज कुमार, लक्ष्मण कुमार, जहांगीर आलम, साक्षी सिंह, संतोष राम, विनय कुमार पांडे, राहुल कुमार, रामबाबू यादव, अल्फिया प्रवीण, प्रीति प्रियदर्शी, करीना कुमारी, वंदना कुमारी अन्य चुनें गए.
अमित नयन




Recent Comments