
जदयू सदस्यता अभियान पर तेजी से चल रहा है काम,समय से पूरा होगा लक्ष्य : अल्ताफ आलम
छपरा(सारण) सारण जिला में जद यू सदस्यता अभियान रफ़्तार पकड़ लिया है। सदस्यता अभियान में वार्ड से लेकर पंचायत स्तर के पदाधिकारी तन्मयता से लग गए है।पार्टी द्वारा निर्धारित संख्या का लक्ष्य समय पूर्व प्राप्त हो जाएगा।यह बाते जिला जद यू अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने अपने बूथ बनियापुर के पैग़म्बरपुर बूथ संख्या -282 पर पंचायत अध्यक्ष खुश्बुन निशा से स्वयं सदस्यता ग्रहण करते वर्ता में कही।उन्होंने कहा कि पुरे जिले में प्रदेश स्तर के पदाधिकारी पूर्व विधायक पूर्व विधान पार्षद तथा प्रखंड पंचायत स्तर वार्ड स्तर के पदाधिकारी उत्साह के साथ लग गए है।आम मतदाताओ में इस अभियान के प्रति सक्रियता देखी जा रही है।प्रत्येक पंचायत में 15-15 सदस्यता पंजी की प्रति निर्गत किया गया है।प्रत्येक बूथ पर 25 मतदाता को सदस्यता दिलाना है।वही मौके पर बनियापुर प्रखड़ं अध्य्क्ष शिव नरायण पटेल पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र ओझा जिला मिडिया सेल के संयोजक मोहम्मद फिरोज जावेद अब्बास आदि ने अपने बुथो पर सदस्यता ग्रहण कर सक्रिय सदस्य बने है ।बताया गया कि 5 जुलाई निर्धारित पार्टी द्वारा समय के पूर्व सदस्यता प्रपत्र को पूर्ण कर पार्टी कार्यालय को समर्पित कर दिया जायगा।




Recent Comments