अभियान चलाकर सात यात्रियों की हुई गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान : आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को अप 55115 गाड़ी
की महिला कोच की जांच हुई तो महिला कोच में सात यात्रियों को
यात्रा करते हुए पाया गया। उनसे महिला कोच में यात्रा करने बाबत पूछताछ
किया गया तो कोई भी संतोष जनक जबाव नहीं दे सकें। उन सभी
को धारा 162 रेल अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए में एकमा
निवासी सोनू कुमार मांझी, दारौंदा थाना क्षेत्र के पूर्वी हड़सर निवासी
नवल किशोर महतो, छपरा निवासी दीपक कुमार, दारौंदा थाना के पीपरा निवासी
दीपक साह, पीपरा मठिया निवासी कृष्णा साह, छपरा निवासी सतीश कुमार मांझी
व धर्मेंद्र कुमार हैं।
———————–




Recent Comments