सिसवां रसूलपुर गांव के मारपीट में मृतक का शव गांव आते ही बना तनाव,पुलिस ने स्थिति संभाला


मढ़ौरा (सारण):
गौरा ओपी क्षेत्र के रसुलपुर सिसवां में गुरुवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गयी , जब सोमवार को मुखिया और वार्ड सदस्य सहित परिजनों के बीच हुई जमकर में गम्भीर रूप से घायल वार्ड सदस्य के पड़ोसी नन्दकिशोर शर्मा का इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत के बाद शव गांव में आया हुआ था।
तनाव की भनक लगते ही पुलिस बल तैनात कर दिये गये थे ।गांव में सीमावर्ती थाना नगरा, बनियापुर , इसुवापुर, मढौरा , गौरा थाना पुलिस के साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल भी मामले से निपटने के लिये पहुंच चुके थे । अभी भी गांव में अतिरिक्त पुलिस बल कैम्प किये हुये है ।जिससे तनाव को नियंत्रित कर एकत्रित ग्रामीणों की भारी भीड़ को पुलिस समझा-बुझा कर शव का दाह संस्कार कराने में सफल हो गयी । मिली जानकारी के अनुसार घर शव पहुंचने की ख़बर गांव में फैली की सैकड़ों की संख्या में इकठ्ठा हो गये । मौजूद पुलिस कर्मियों पर आरोपीतो की गिरफ्तारी का दबाव बनाना शुरू कर दिया । ग्रामीणों की मांग था की हमलोग रोड जाम कर प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेंगे , क्योंकि पुलिस किसी की गिरफ्तारी नहीं कर पायी थी।स्थानीय गौरा ओपी इंचार्ज हरेराम सिंह ने ग्रामीणों को पूर्व के रामू सरपंच अपहरण के मामले को याद दिलाते हुये कहां की सारण एसपी हर किशोर सिंह सहित स्थानीय पुलिस प्रशासन ने स्थिति को किस तरह से संभाला था , उससे आप लोग वाकिफ है । इसलिए पुलिस प्रशासन अभी वहीं है , आप लोग भरोसा बनाकर रखिये । मौके पर उपस्थित डीएसपी धीरेन्द्र कुमार साह , सर्किल इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने भीड़ को आश्वस्त किया की शीघ्र ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी । इसके लिये प्रयास तेज कर दिया गया है ।सघन छापेमारी जारी है।