
छठव्रतियों के बीच मुखिया ने बांटी पूजन सामग्री
#लगातार 5 वर्ष से कर रहे है समाज सेवा।
#650 निर्धन असहाय छठव्रतियों के बीच बांटा गया पूजन सामग्री।
बिदुपुर (वैशाली) : जिले के बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र के दिलावरपुर गोवर्धन पंचायत में गरीब,असहाय व दलित छठव्रतियों के बीच छठ धोती-साड़ी, सुप नारियल, गेहूं-चावल,गुर सहित विभिन्न प्रकार के पूजन समाग्री दिलावरपुर गोवर्धन पंचायत में वितरण किया गया। वही मौके पर प्रखंड क्षेत्र के समस्त मुखिया व कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। पूजन सामग्री वितरण का कार्यक्रम मुखिया पूनम देवी व समाजसेवी लव कुमार सिंह के द्वारा किया गया है। पूजन सामग्री वितरण के दौरान पंचायत के समस्त वार्ड सदस्य एवं वार्ड सदस्य भी शामिल थे। पूजन सामग्री वितरण के दौरान प्रत्येक छठव्रतियों में भक्ति भाव में विभोर छठ माता एवं सूर्य देवता के भक्ति गीत गा रहे थे। वही मुखिया प्रतिनिधि लव कुमार सिंह ने बताया कि यहाँ घाटों की साफ -सफाई कर दिया है औऱ गंगा घाट से मुख्य मार्ग तक लाइट की व्यवस्था किया जा रहा है। ताकि किसी छठव्रतियों को परेशानी का सामना करना न पड़े। श्री कुमार सिंह ने बताया कि गंगा घाट पर नाविकों और गोताखोरों की पर बंद करवा दी गई है। ताकि अर्ध देने के दौरान की तरह की अनहोनी घटना न हो सकें। उन्होंने कहा कि गंगा घाट पर पूरी व्यवस्था करवा दिया गया है जगह-जगह पर फोर्स तैनात करने के लिए स्थानीय प्रशासन की मांग किया है। मौके पर मझौली पंचायत मुखिया अजय कुमार राय, बाजितपुर मुखिया अनिल राय, मनोज कुमार सिंह, छोटू कुमार, अरुण सिंह, विजय झा,भूषण सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments