अपहृता बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार
#परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के बड़हरिया थाना पुलिस ने अपहरण मामले में आरोपित मबु कुमार मांझी को गुप्त सूचना पर छापेमारी कर उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि अपहृता को बरामद कर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार युवक गोपालगंज जिला के उचकागांव थाना क्षेत्र के बलभद्रपट्टी गांव निवासी है।
ज्ञात हो कि अपहृता का अपहरण 12 नवंबर, 17 को शादी की नीयत से शौच जाने के क्रम में कर लिया गया था। वहीं पुलिस कोर्ट के वारंटी तेतहली गांव निवासी पटू मिस्कर को गिरफ्तार कर लिया गुरुवार को जेल भेज दिया।
——–