सारण :डोरीगंज मे 30 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार
#दिग्विजय सिंह बबलू
डोरीगंज -:
“””””””””””
मुस्सेपुर पंचायत के पूर्वी बलुआ स्थित दियारे क्षेत्र मे बीती रात छापेमारी कर डोरीगंज पुलिस ने 30 लीटर देशी शराब के साथ मौके से दो कारोबारियो को भी धर दबोचा जिन्हे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए धंधेबाजो मे अवतारनगर थानाक्षेत्र के मौजमपुर गाँव निवासी देवलाल महतो तथा डोरीगंज थानाक्षेत्र के मुस्सेपुर गाँव निवासी विरेन्द्र राय का नाम शामिल है पुलिस के अनुसार विरेन्द्र राय भट्टी का संचालक था जिसमे देवलाल महतो उसके सहयोगी के रूप मे काम करता था और दोनो इस कारोबार मे लम्बे समय से सक्रिय थे जिन्हे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया पुलिस के मुताबिक देर रात हुई इस छापेमारी के दौरान घटनास्थल से महज कुछ ही दूरी के फासले पर तीन और भट्टियाँ चलाई जा रही थी जिन्हे पुलिस के द्वारा ध्वस्त कर दिए गए जिसके दौरान अंधेरे का लाभ उठा कारोबारी भाग निकले जहाँ से एक गैस सिलेंडर व चूल्हा समेत पुलिस को एक मोटरसाइकिल हाथ लगा जिसे जप्त कर पुलिस थाने लाई ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई थी जिसके दौरान गिरफ्तार कारोबारियो के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर , दोनो को जेल भेज दिया गया ।




Recent Comments