अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व तैयारी,उपखंड स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग

आज़ाद नेब
जहाजपुर 17 जून। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य मे आदर्श विधा मंदिर स्कूल मे उपखंड स्तरीय योग प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण वर्ग चल रहा है।
आदर्श विधा मंदिर स्कूल के आचार्य वेदप्रकाश खटीक ने बताया की पिछले एक पखवाड़े से उपखंड की सभी पंचायत मुख्यालय के प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पिछले दिनों उपखंड कार्यालय पर बैठक हुई थी। जिसमें योग दिवस मनाने को लेकर चर्चा की गई थी। इस वर्ग मे उपखंड अधिकारी करतार सिंह भी प्रशिक्षण मे रूचि ले रहे है।




Recent Comments