
मांझी(सारण)। मांझी सिसवन मुख्य मार्ग पर भभौली गांव के समीप शनिवार को बालू लदे ट्रकों के फंस जाने के कारण आवागमन पूरी तरह वाधित हो गया। शनिवार को सुबह में ही जर्जर सड़क में आमने सामने दो ट्रकों के फसने के कारण दोनो तरफ बड़ी वाहनों की लंबी कतार लग गयी। वाहन चालक तथा आसपास के ग्रामीणों के द्वारा ट्रक को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनो ट्रक फंसे हुए थे। ट्रक धंसने से इस मार्ग पर आने जाने वाली छोटी गाड़ियों को ग्रामीण किसी तरह मदद कर निकलवाते रहे। ट्रक फसने के कारण सुबह से ही दोनो तरफ लगभग पांच किलोमीटर तक मांझी ताजपुर मुख्य मार्ग जाम रहा। ग्रामीणों के अनुसार एनएच पर टॉल टैक्स बचाने के कारण ओवर लोड ट्रक का परिचालन मांझी दरौली मुख्य मार्ग से वाहन संचालक कर रहे है।




Recent Comments