बलिया मोड़ से दूध के कैन में विदेशी शराब बरामद, धंधेबाज फरार
मांझी(सारण) : मांझी पुलिस ने बलिया मोड़ से दूध के कैन में विदेशी शराब को बरामद किया है. हालांकि शराब के तस्कर ने अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में सफल रहा. पुलिस ने मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है. पुलिस ने भागे हुए तस्कर की पहचान कर ली है. थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उतर प्रदेश से शराब के तस्कर मोटरसाइकिल से दूध के कैन के अंदर विदेशी शराब लेकर आ रहा है. सूचना के आधार पर बलिया मोड़ पर विशेष वाहन चेकिंग लगया गया. वाहन चेकिंग देख कर शराब के तस्कर ने मोटरसाइकिल पर लदे दूध के कैन को छोड़ कर फरार हो गया. पुलिस के कैन को जब्त जांच की गयी तो उसके अंदर दो विभिन्न तरह के अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. बरामद शराब की मात्रा 25 लीटर बतायी जाती है. इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर फरार तस्कर के गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है.




Recent Comments