अनियमितता की शिकायत
✍परवेज अख्तर/सिवान;
पचरुखी : प्रखंड के दो पंचायतों में नलजल योजना में अनियमितता की शिकायत की गई है। गुरुवार को गोपालपुर पंचायत की बीडीसी बसन्ती देवी व जसौली पंचायत की बीडीसी प्रभावती देवी ने बीडीओ से शिकायत करते हुए कहा है कि दोनों पंचायतों में नलजल का कार्य चल रहा है जो सरकारी मापदंडों से बिल्कुल अलग हैं। राजनीतिक द्वेष में कई बस्तियों में पाइप भी नहीं बिछाया जा सका है, जबकि उक्त वार्ड में नलजल योजना का कार्य कागजों में पूरा हो चुका हैं। इधर बीडीओ डॉ इस्माइल अंसारी ने कहा कि शिकायतों की जांच होगी। गड़बड़ी मिलने पर नियमाकुल कार्रवाई की जाएगी।




Recent Comments