दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया में जलजमाव से आहत डीएम पश्चिम चम्पारण डॉ निलेश रामचंद्र देवरे ने अनुमंडल पदाधिकारी विद्यानाथ पासवान, नप सभापति गरिमा सिकारिया, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी एवं नगर पंचायत के कर्मचारी की उपस्थिति में पुलिस बल के साथ स्टेशन रोड बेतिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिला पदाधिकारी ने मुख्य मार्ग में वर्षो से किए गए, अतिक्रमण कर दुकान संचालन करने वाले दुकानों को तोड़वाया। अतिक्रमण कर बनाई गई मुख्य मार्ग की दुकानों को जिला प्रशासन ने पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त हो गया है। अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया विद्यानाथ पासवान में स्वयं निरीक्षण करके अतिक्रमण को हटाने का सफल प्रयास किया। जिसमें नपकर्मियों के साथ गरिमा सिकारिया नगर सभापति बेतिया शामिल रही।





Recent Comments