योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश
✍परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान : प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने गुरुवार को सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना की समीक्षा की। समीक्षात्मक बैठक में सभी पंचायत सचिव, जेई, एकाउंटेंट व दूसरे अधिकारियों से प्रखंड में चल रही विभिन्न योजनाओं की स्थिति व उसके प्रगति के बारे में जानकारी ली गयी। उन्होंने सभी पंचायत सचिवों से अपूर्ण नल-जल योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। बीडीओ डॉ. अभय कुमार ने कहा कि इसके पहले की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश पर प्रखंड के दस योजनाओं की एमबी बुक कराई गई है। कहा कि प्रखंड क्षेत्र के 96 वार्ड में नल-जल योजनाएं चालू हो गई है। इनमें तिरसठ योजनाओं में बिजली का कनेक्शन करा दिया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत पूर्ण योजनाओं की मापी पुस्त(एमबी) तैयार करने के लिए जेई को सख्त निर्देश दिया। इस मौके पर पंचायत सचिव, जेई व एकाउंटेंट मौजूद थे।




Recent Comments