मांझी। प्रखंड के बंगरा पंचायत के दो अलग-अलग स्थानों पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुखिया जितेंद्र सिंह ने किया। मुखिया ने बताया कि शिव ज्योति आंख अस्पताल परसा के सौजन्य से ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए एक बिनटोली एवं दूसरा गांव के मध्य स्थित ब्रम्ह स्थान परिसर में जांच शिविर लगाया गया। विशेषज्ञ चिकित्सको की टीम ने नेत्र रोगियों की जांच की। जिसमे करीब दो सौ लोगो की आंख सम्बन्धी विभिन्न बीमारियों की जांच कर उचित परामर्श दिया गया। शिविर में 25 रोगियों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई। शिविर में डॉ. रविशंकर कुमार, डॉ. मनोकामना सिंह शामिल थे। वहीं मौके पर उमाशंकर यादव, नवीन कुमार यादव, कौशल्या देवी, शिवनाथ यादव, जनार्दन प्रसाद, महली देवी, धनमती देवी, सुनिधा देवी, विश्वनाथ बिन, लालमती कुँवर, दिलीप कुमार बिन, शेषनाथ भारती, पशुराम भारती, राजाराम प्रसाद आदि ने पहुंच कर अपने नेत्रों की जांच कराई।