
40 लाख रुपये की लूटकांड में बाइक सवार दो अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद
लूटकांड में पीड़ित एटीएम फ्रेंचाइजी कर्मी ने दर्ज कराई प्राथमिकी
मढ़ौरा(सारण)। थाना क्षेत्र के इसरौली पेट्रोल पम्प के सौ मीटर आगे 40 लाख रुपये की लूट मामले में पीड़ित एटीएम फेंचाइजी कर्मी व पटेढ़ी निवासी मुकुन्द पाठक ने प्राथमिकी दर्ज कराई है । मुकुन्द पाठक ने कहा है कि वह और पटेढ़ी निवासी प्रभात सिंह हिचाची एटीएम का संचालन करते है । वह मढ़ौरा एक्सिस बैंक से 40 लाख पच्चीस सौ रूपया निकाल कर बैग में अकेले बाइक से अपने घर पटेढ़ी बैज लौट रहा था । तीन बजे के करीब इसरौली पेट्रोल पम्प के पास पहुंचा तभी अचानक दो मोटरसाइकिल से घेर कर उसके बाइक का चाबी निकाल लिए । खतरा भापकर वह अपनी बाइक गिराकर पेट्रोल पम्प की तरफ भागने लगा । बाइक पर सवार एक अपराधी ने उसे घेर कर उसके कमर में हथियार सटा दिया । वह डर कर रुपये वाला बैग अपराधी को दे दिया । बैग लेकर पांचों अपराधी मढ़ौरा की तरफ भाग निकले । मुकुन्द से पांचों अज्ञात अपराधी को आरोपित किया है । सभी का उम्र 25-30 के बीच बताया है ।
बैंक से दो अपराधी कर रहे थे पीछा :
40 लाख पच्चीस सौ रुपया निकाल कर बैंक से निकले पटेढ़ी निवासी मुकुन्द पाठक का दो अपराधी बैंक से ही पीछा कर रहे थे । चिन्हित अपराधी में दो का फुटेज बैंक के पास से भी मिला है । मिर्जापुर में पीडित के पीछे पांचों अपराधी का फुटेज मिला है। इससे तय की तीन अपराधी रास्ते में थे जो पीड़ित मुकुन्द के आते ही पीछे लग गए थे ।
लूट के बाद अलग अलग रास्ता बदल कर भागे अपराधी :
लूट की घटना को अंजाम देने के बाद दो बाइक पर सवार पांच अपराधी भागते समय अलग-अलग रास्ता बदल लेने की संभावना जताई जा रही है। वही बमिर्जापुर में सीसी कैमरा फुटेज से लूट की घटना को अंजाम देने के लिए पांच अपराधी पीड़ित मुकन्द पाठक का पीछा करते हुए दिखे थे । लूट को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी वापस मिर्जापुर की तरफ से भागे थे । लेकिन मिर्जापुर से होकर जाने का एक बाइक पर दो अपराधी का ही फुटेज मिला है । इससे यह स्पष्ट है कि भागते समय अपराधी इसरौली और मिर्जापुर के बीच अलग-अलग रास्ता बदल लिए होंगे । इस तरह की आशंका है कि रुपए का बैग लूटने वाले एक बाइक पर सवार तीन अपराधी गोबरिया पुल के पास से रास्ता बदलकर विक्टोरिया बाजार या अन्य किसी गवई रास्ते होते भाग निकले होंगे । जबकि एक बाइक पर सवार दो अपराधी मिर्जापुर की रास्ते भागे थे जिसका सीसीटीवी कैमरे में फुटेज कैद है ।




Recent Comments