मशरक (सारण)। मशरक के बंगरा पश्चिम टोला गांव निवासी युवक की अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक बंगरा पश्चिम टोला गांव निवासी हरेंद्र पंडित का 24 वर्षीय पुत्र ललन पंडित के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि मृतक एकमा में फाइनेंस कंपनी में काम करता है उसी में कंपनी के कार्य के लिए बाइक से निकला था कि अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया। जिसमें घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत की खबर पर परिजनों में मातम छा गया है।