
अंतिम यात्रा में उमड़ी लोगों की भारी भीड़
सिसवन के रामघाट पर सैनिक सम्मान के साथ दी गई अंतिम सलामी,बेटे ने दी मुखाग्नि
दैनिक खोज खबर/
रसूलपुर(एकमा)- सारण के रसूलपुर थाना क्षेत्र के अतरसन गांव के रहने वाले असम राइफल्स के जवान की ईम्फाल में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया. उनके पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ लाया गया और सिवान जिले के सिसवन स्थित सरयु नदी के किनारे रामघाट पर शहीद जवान को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई.
सारण के लाल को अंतिम सलाम : शहीद असम राइफल्स के जवान स्व घनश्याम सिंह (53 वर्ष) असम के इम्फाल में तैनात थे. ड्यूटी के दौरान ही उनका देहांत हो गया. उनका पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव सारण जिले के रसूलपुर थानान्तर्गत अतरसन गांव पहुंचा.
स्व.मनन सिंह के इकलौते पुत्र रहे शहीद जवान की पत्नी सुमन देबी बयोवृद्ध माँ रामावती कुंअर व बेटे बेटियों के करूण विलाप को देख ग्रामीणों और शव के साथ आए जवानों के आंखो में भी आंसू छलक गए. शहीद जवान के दो पुत्र और एक पुत्री हैं. बड़े बेटे रणवीर सिंह ने मुखाग्नि दी.ड्यूटी पर तैनात जवान घनश्याम सिंह 26 जनवरी को अपने जवान साथियों के साथ खाना खाने के बाद बीमार पड़ गए थे.उनके साथ खाना खानेवाले सभी पांच अन्य जवान भी बीमार पड़े थे.उन सभी छ: साथियों की मौत 29 जनवरी की रात को हीं इलाज के दौरान हो गयी थी.मौत का कारण फुड प्वाइजनिंग बताया गया है.बताया जाता है कि अल्फा के उग्रवादियों ने मशरूम में जहर मिलाकर दे दी थी जिसका सेवन करते हीं सभी जवानों की हालत गंभीर होने लगी थी.
फोटो: सलामी देते असम राइफल्स के जवान




Recent Comments