अतिक्रमणकारियों पर चला नगर प्रशासन का डंडा, कचहरी चौक से जय हिंद धर्मशाला तक चला बुलडोजर

जमुई: शहर में अतिक्रमण किये दुकानदारों पर नगर प्रशासन का डंडा चलना शुरू हो गया। मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के चौथी दिन होने के कारण कचहरी चौक से लेकर जय हिंद धर्मशाला तक सड़क किनारे जमीन को अतिक्रमण किये लोगों पर कार्रवाई की गई। कई दुकानों के आगे का छपर तो कई दुकानों का फ्लेक्स बेनर को जेसीबी और बुलडोजर से हटाया गया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद वर्मा ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का अभियान अभी जारी रहेगा । अधिकांश लोग स्वयं अतिक्रमण से अपनी दुकान को मुक्त कर दिया था। हालांकि मंगलवार को एक जगहों पर अतिक्रमण मुक्त करा रहे कर्मियों को विरोध का भी सामना करना पड़ा। कुछ देर तक अभियान की कार्रवाई थम सी गयी। बल्कि कार्य और नियम सभी लोगों के लिए एक समान हो। अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की और से पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी। जवान आगे आगे चलकर अतिक्रमण किये लोगों को खुद से हटा लेने की अपील कर रहे थे। इस मौके पर ईओ जनार्दन वर्मा, अंचल अधिकारी दीपक कुमार, नगर प्रबंधक एहतेशाम हुसैन त्रिपुरारी ठाकुर संतोष कुमार सिंहा सगीर अहमद चंदन कुमार विद्यासागर उपाध्याय समेत नप के ड्राइवर तथा कर्मी सहयोग करते देखे गए।