चोरी से बिजली जलाते पकड़ाया, जेई ने दर्ज कराया प्राथमिकी

#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण) :

प्रखंड के नन्दनपुर गाँव में चोरी से बिजली जलाते जेई ने एक गृहस्वामी को पकड़ा।आरोपी नरेश राम की पत्नी मालती देवी पर जेई धर्मवीर कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराया है।जेई ने बताया की मार्च 2019 में 4548 रुपया बकाया होने के कारण इनका विधुत विच्छेदन कर दिया गया था।लेकिन जब जाँच किया गया तो बिजली जलाते पकड़े गये।इनके चोरी से बिजली जलाने पर नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूट कम्पनी को 8224 रुपये की क्षति हुई है।जिसके आलोक में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।