मढ़ौरा(सारण)। अनुमंडल मुख्यालय में कोरोना गाइड लाइन के बीच सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानो में गणतंत्र दिवस की 73वीं वर्षगांठ सादगीपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई । गोपनीय प्रशाखा अनुमंडल आवास व अनुमंडल कार्यालय पर अनुमंडल पदाधिकारी योगेन्द्र कुमार ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। डीएसपी आवास पर एसपीडीओ इन्द्रजीत बैठा, शहीद स्मारक पर प्रभारी काग्रेस अध्यक्ष लालबाबू गिरि, प्रखंड कार्यालय मे प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी, नगर पंचायत कार्यालय पर मुख्य पार्षद ललन राय, अम्बेदकर पार्क और परमेश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज में स्थानीय विधायक जितेन्द्र कुमार राय, रेफरल अस्पताल में प्रभारी डा. आरएन तिवारी, थाना में इस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके अतिरिक्त पटेल स्मारक, रजिस्ट्री कार्यालय में रजिस्ट्रार संजय कुमार, हाई स्कूल शिल्हौरी में भूमिदाता परिवार के अनिल कुमार राय, राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज पर प्रचार्य प्रो.अनिल सिंह, सरकारी आईटीआई पर प्रचार्य विकास चंद, महेंद्र तेजनारायण इंटर कॉलेज बिक्रमपुर में भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, केन यूनियन भवन मढ़ौरा पर वकील प्रसाद यादव, नौतन में नौतन मुखिया मिथिलेश सिंह,तेजपुरवा में मुखिया परमात्मा राय, सलिमापुर में मुखिया नीरू देवी, रसूलपुर पंचायत भवन पर मुखिया पन्ना लाल सिंह, बहुरपट्टी पंचायत भवन पर मुखिया भृगुनाथ सिंह, मिर्जापुर पंचायत भवन पर मुखिया रमिता देवी, भुआलपुर आरटीपीएस सेंटर पर मुखिया कुसुम देवी, तेजपुरवा पंचायत के कचहरी पर सरपंच संघ के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद यादव, अगहरा ग्राम कचहरी पर सरपंच निलम देवी ने झंडोत्तोलन किया। इसके अतिरिक्त प्रखंड के सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस को लेकर उल्लास दिखा ।