दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। स्थानीय नगर स्थित गढ़देवी मंदिर के समीप मंगलवार की रात एक युवक अचेत अवस्था में मिला. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को तत्काल अनुमंडल अस्पताल मढ़ौरा में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि गढ़देवी मंदिर के समीप अचेत पड़े युवक के मुंह से झाग निकल रहा था और वह बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ा था. वहीं जानकारी के अनुसार अचेत युवक की छपरा में इलाज के दौरान उसकी मौत बताई जा रही है. समाचार लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी.