पश्चिम चम्पारण ब्यूरो रिपोर्ट:-
विश्व क्लब फुट दिवस के अवसर पर माइकल कॉलोनी बसवरिया स्थित नारायणी सुपर स्पेशलिटी ऑर्थोपेडिक क्लिनिक बेतिया के प्रांगण में “जन्मजात टेढ़ा पैर एवं इसके ईलाज” विषय पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मरीजों एवं उनके अभिभावकों से रूबरू होते हुए अस्पताल के संचालक एवं प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उमेश कुमार ने बताया कि विश्व क्लबफुट दिवस हर साल *3 जून को प्रोफेसर इगनासियो पोंसेट्टी के जन्मदिवस* के अवसर पर पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस दिन क्लबफुट नामक पैर की विकृति जो जन्मजात होता है इसकी जानकारी एवं शुरुआती इलाज के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए पूरे विश्व भर में कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होते है।
डॉ उमेश कुमार ने बताया कि क्लबफुट एक जन्मजात (जन्म के समय मौजूद) स्थिति है जिसमें बच्चे का पैर या पैर का भाग अंदर की ओर मुड़ जाता हैं। यह अपने आप ठीक नहीं होता। लेकिन समय रहते उपचार से बच्चों में अच्छे एवं सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। *लगभग हर 1,000 में से 1 बच्चा क्लबफुट के साथ पैदा होता है*, जो इसे सबसे आम जन्मजात पैर विकृति में से एक बनाता है।
*भ्रम -* आम लोगों में यह धारणा होती है कि इस प्रकार के पैर की विकृति सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण लगने से होता है जो अपने आप उम्र के अनुसार सही हो जाता है जबकि यह बात 100 फ़ीसदी गलत है। क्लब फुट एक जन्मजात विकृति है जिसका जन्म के तुरंत बाद इलाज होना बहुत जरूरी है।
गर्भवती महिलाएं धूम्रपान न करके या शराब का सेवन न करके क्लबफुट के जोखिम को कम करने में सक्षम हो सकती हैं।
*ईलाज-* अगर क्लब फुट का इलाज जन्म के तुरंत बाद शुरू किया जाए तो सफल इलाज संभव होता है। क्लब फुट के प्लास्टर द्वारा सफल इलाज के जनक अमेरिका के प्रोफेसर इगनासियो पोंसेट्टी ने प्लास्टर विधि द्वारा जन्मजात टेढ़ा पैर को सही करने का विधि का ईजाद किया था। इसलिए इस प्लास्टर की विधि को *”पोंसेट्टी प्लास्टर विधि”* भी कहा जाता है। अगर इस विधि से प्लास्टर किया जाए तो 90 से 100% तक पैर के सही होने की गारंटी रहती है। अगर जन्म के एक या दो दिन के बाद प्लास्टर शुरू किया जाय तो परिणाम अच्छा होता है।
डॉ उमेश कुमार क्लब फुट के ईलाज के लिए पोंसेट्टी प्लास्टर विधि की ट्रेनिंग लिए हुए हैं। और क्लबफुट जागरूकता अभियान के तहत अभी तक सैकड़ो बच्चे का टेढ़ा पर बिना सर्जरी केवल प्लास्टर द्वारा सही कर चुके हैं।






Recent Comments