तरैया (सारण) :

चैनपुर गाँव के अग्निपीड़ितों से सोमवार को सीओ वीरेंद्र मोहन ने मिलकर सरकारी सहायता के रूप में 98 सौ रुपये का चेक दिया। अग्निपीड़ित लक्ष्मण महतो की पत्नी राजेश्वरी देवी,दीपक महतो की पत्नी सत्या देवी और अशोक महतो की पत्नी ललीता देवी को 98 सौ रुपये का चेक दिया गया।ज्ञातव्य हो कि चूल्हे की चिंगारी से शनिवार को तीन घर जल गये थे जिसमें हजारों रुपये मूल्य की सम्पत्ति जलकर नष्ट हो गयी थी।