सारण, तरैया। थाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव निवासी व अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार मनीष व उनके धर्म गुरु नरसिंह सरस्वती को एक मुस्लिम आतंकी संगठन द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में उन्होंने सारण एसपी को आवेदन देकर अपने व अपने परिवार के सदस्यों तथा धर्मगुरु नरसिंह सरस्वती के जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। सारण एसपी को दिए अपने आवेदन में उन्होंने कहा है कि 2 मई को कुवैत से व्हाट्सएप नंबर 96566697264 से एक मैसेज आया जिसमें कहा गया था कि रमजान के बाद धर्मगुरु नरसिंह सरस्वती की हत्या कर दी जाएगी। इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष ने अपने धर्म गुरु को दी। उसी रात उस नंबर से बार-बार कॉल आ रहा था जिसे उन्होंने इगनोर कर दिया और उस नंबर को ब्लॉक कर दिया। उन्होंने आगे कहा है कि 16 मई को एक समाचार पत्र में यह खबर प्रकाशित हुआ कि दिल्ली में साधु के वेश में धर्मगुरु को मारने जा रहे एक मुस्लिम आतंकी संगठन के सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस समाचार के बाद प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष और उनके परिवार के समक्ष भय का माहौल कायम हो गया है। ऐसे में उन्होंने पुलिस अधीक्षक छपरा से अपने व अपने परिवार तथा धर्मगुरु के जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को बताया है कि उनके द्वारा गत वर्ष एक विशाल हिंदू महा सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमें देश के कई राज्यों से धर्मावलंबी वह धर्मगुरु आए थे। इसके अलावा उनके द्वारा धार्मिक कार्यों से संबंधित कई कार्य किए गए हैं और ऐसे कार्यों में वे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने लिखा है कि उन्हें आशंका है कि वे और उनका परिवार इन आतंकी संगठनों के निशाने पर हैं। उन्होंने इसकी प्रति पुलिस महानिदेशक पटना, जिलाधिकारी सारण, पुलिस उपाधीक्षक मढ़ौरा तथा थानाध्यक्ष तरैया को भेजा है और जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पिंकी बनी बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान
- बिहार के नीरज ने रचा इतिहास: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप पर शुरू की PhD
- डाक बंगला रोड पर आधा टूटा पेड़ दे रहा हादसे को न्योता
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरियापुर में होंगे विशेष कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
- हरदिया चंवर को बचाने के लिए किसानों ने बनाई संघर्ष समिति, राजनाथ राय बने अध्यक्ष
- सारण: शवयात्रा के दौरान लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव 15 दिन बाद पोखर से बरामद
- सनातन सम्मान की हुंकार से गूंजा बक्सर, हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ नेतृत्व पर भी उठा सवाल
- बिजली की शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
- दुबवलिया-फुटानी बाजार सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
- छपरा में अजय सिंह और पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागत
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- सबडरमल इम्प्लांट रिमूवल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
- सड़क दुर्घटना में बाइकसवार मां पुत्र घायल,महिला की हालत गंभीर
- छपरा में लगी वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, करोड़ों के मामलों का हुआ निष्पादन
- महाराजगंज में रेल सुविधाओं का होगा विस्तार: सांसद ने महाप्रबंधक के समक्ष रखीं 21 प्रमुख मांगें, छपरा-मोतिहारी नई लाइन की भी उठी मांग
- सारण: जेपी सेनानी बलिराम गिरी के 105 वर्षीय पिता प्रहलाद गिरि का निधन, ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- प्राकृतिक खेती अपनाने से कम होगी रासायनिक खाद पर निर्भरता
- मढ़ौरा अनुमंडल को मिला पहला आईएएस एसडीओ: सैयद आदिल मोहसिन के पदभार ग्रहण पर प्रबुद्धजनों ने किया स्वागत
- मढ़ौरा में पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का शहादत दिवस
- छपरा में दर्दनाक हादसा: कुत्ते को बचाने के चक्कर में ट्रक के नीचे कुचला गया बाइक सवार, मौके पर मौत; 3 घंटे तक जाम रहा NH-19
- सतजोड़ा बाजार में भरभराकर गिरा पीपल का पेड़, ठेला चालक की मौत
- जेपी यूनिवर्सिटी में छात्रों का फूटा गुस्सा: मार्कशीट-रिजल्ट की गड़बड़ियों और कड़े नियमों के खिलाफ तेज हुआ आंदोलन
- पानापुर के युवक की चेन्नई में संदिग्ध परिस्थिति में मौत,सूचना के बाद परिजनों में कोहराम
- सारण: ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार नियोजन का संदेश घर-घर पहुंचाएंगी एएनएम और आशा कार्यकर्ता
Recent Comments