
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारण इकाई की कार्यकारिणी की पहली बैठक सम्पन्न
——
मीडिया प्रभारी अमित कु की रिपोर्ट
——-
मांझी।सारण
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की सारण इकाई की गठित कार्यकारिणी की पहली बैठक लोकनायक जेपी ट्रस्ट सिताब दियारा के सभागार में संपन्न हुई।बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग राज्य सरकार से तथा केंद्र सरकार से मजीठिया आयोग की अनुशंसा को मूर्त रूप देने की मांग की गई।बैठक में जिले की पत्रकारिता की दशा और दिशा पर पत्रकारों ने बेबाक राय रखी।बैठक में प्रमंडलीय अध्यक्ष विद्या भूषण श्रीवास्तव जिला संरक्षक राकेश कुमार सिंह महासचिव श्रीराम तिवारी लवकुश सिंह आलोक जायसवाल मुकुंद कुमार सिंह मनोरंजन पाठक तारकेश्वर प्रसाद संजय कुमार पाण्डेय ।दोनों।अमित कुमार सुनील कुमार तिवारी संजीव कुमार शर्मा तथा बैरिया।यूपी।पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष सुधीर सिंह आदि ने भाग लिया।बैठक में संगठन की बलिया इकाई के गठन पर भी चर्चा की गई।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने किया।उधर मांझी पधारे कांग्रेसी विधायक बिजय शंकर दुबे ने बिधान सभा के वर्तमान सत्र में महाराष्ट्र सरकार की भांति बिहार में भी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने का मुद्दा उठाने की घोषणा की है।




Recent Comments