
सारण/दिघवारा।नगर पंचायत दिघवारा के प्रसिद्ध गुप्तेश्वर नाथ मंदिर चकनूर से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर होनेवाले चौबीस घंटे के अखण्ड अष्टयाम को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा चकनूर से शुरु होकर बगही,मानुपुर के रास्ते होते हुए अंबिका घाट आमी पहुँची,जहाँ पंडित सुरेंद्र मिश्र के मंन्त्रोचार के बाद लोगों नें गंगा नदी से जल कलश में लेकर मुख्य सड़क एनएच उन्नीस के रास्ते गुप्तेश्वर नाथ मंदिर चकनूर पहुँची।जहाँ वैदिक मंन्त्रोचार के बाद चौबीस घंटे का अखण्ड अष्टयाम की शुरुआत हुई।इस आयोजन में समस्त चकनूर ग्रामवासियों का सहयोग मिल रहा है।




Recent Comments