
पानापुर(सारण)महाशिवरात्रि के मौके पर प्रखंड के विभिन्न शिवमंदिरों पर 24 घंटे का अखंड अष्टयाम बुधवार को कलशयात्रा के साथ शुरू हो गया।प्रखंड के भोरहाॅ पाण्डेय टोला मठिया शिवमंदिर के प्रांगण में सुबह से हीं रंग बिरंगी परिधान में सजधज कर श्रद्धालु भक्त इक्कठा होने लगे।संत सत्यनारायण दास के अगुवाई में सभी उपस्थित भक्त मंदीर परिसर से कलश लेकर गाजे बाजे के साथ सारंगपुर डाकबंगला घाट पहुंचे।जहां आचार्य राजेश ओझा के वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ जलभरी किया गया।इस बीच “हरदम बम-बम बोलो,जय शिव ,जय शिव”,”बसहा के संग बोलो ,जय शिव, जय शिव के नारों से पुरा वातावरण भक्तिभय हो गया।मौके पर पूर्व मुखिया सभापति राय, सामाजसेवी गोपाल साह,शत्रुघ्न साह,अशोक राय,मोतीलाल राय सहित सैकड़ों महिला पुरूष शिवभक्त उपस्थित थे।वहीं करचोलिया स्थित शिवमंदिर पर जलभरी के लिए सुबह में ही सैकड़ो श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ पड़ी थी। रंग बिरंगे परिधानों में सजे सैकड़ो श्रद्धालु माथे पर कलश लिए पृथ्वीपुर घाट पहुँचे जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंडक नदी में जलभरी की गयी ।




Recent Comments