घर में सोए युवक की गोली मारकर हत्या
▶️एक महिला को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ
▶️पुलिस के अनुसार भूमि विवाद में हुई है हत्या
▶️ मृतक की पत्नी के बयान पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज
✍️परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में सोमवार की रात घर में सोए एक व्यक्ति की उसके रिश्तेदारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकला जबकि घटना स्थल से भाग रही एक महिला को मृतक की पुत्री व पुत्र ने पकड़ कर मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार घटना के मूल कारण भूमि विवाद है। मृतक गांव निवासी संतोष कुमार दुबे है। मामले में मृतक की पत्नी तारामती देवी ने गोतनी, उनकी बेटी व दामाद सहित चार लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
तारामती देवी ने अपने आवेदन बताया है कि वह और उसके पति संतोष कुमार दुबे सोमवार की रात घर के सामाने पलानी में चौकी पर सो कर आपस में बातचीत कर रहे थे तभी मेरी गोतनी पुनम कुंवर व उनके दामाद अमित कुमार दीक्षित हमलोगों के पलानी में आए इससे पहले कि हमलोग कुछ समझ पाते अमित ने पिस्तौल से मेरी पति की गोली मारकर हत्या कर दी। शोर मचाने पर मेरे बेटे केशव कुमार और बेटी निभा कुमारी ने भाग रही गोतनी को पकड़ लिया। जबकि अमित घटना स्थल पर मौजूद एक दूसरे व्यक्ति की बाइक पर बैठकर भाग निकला। थानाध्यक्ष रामविचार राम ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर हत्याकांड की जांच-पड़ताल की जा रही है। प्रथम दृष्टी में मामला भूमि विवाद का लग रहा है।
Show quoted text




Recent Comments