काम कराने के बहाने ले गए किशोर की हत्या कर देने का दर्ज कराई प्राथमिकी

जनादेश/मढ़ौरा। क्षेत्र की शाहबाजपुर में ठेकेदारी में काम कराने के लिए नबालिक को ले जाने और हत्या कर उसके शव को दरवाजे पर रख देने का एक मामला प्रकाश में आया है । घटना में पीड़ित परिवार के शाहबाजपुर निवासी छोटेलाल राय ने कोट परिवाद पर मढ़ौरा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है । प्राथमिकी में मुबारकपुर गांव की शंकर राय और किशुन राय को आरोपित किया है । अपने परिवाद पत्र में कहा है कि दोनों आरोपी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी है और छोटे छोटे बच्वों से ठेकेदारी में काम करवाने का काम करते है । पिछले वर्ष 14 नवंबर को आ तरह आरोपी उनके घर आए और उनके पुत्र 15 वर्षीय राजू कुमार को काम कराने के लिए लेकर चले गए । जब उसने पूछा कि मेरे बच्चे को कहां काम करा रहे हैं तो अस्पष्ट जानकारी नहीं दी । इसी बीच 2 दिसंबर 2020 को राजू कुमार का मृत शरीर दरवाजे पर लाकर रख दिए और कहा कि तुम्हारा बच्चा स्वयं मर गया है । ज्यादा हल्ला मच आओगे तो पूरे परिवार को तबाह कर देंगे और मुकदमा करोगे तो गलत केस में फंसा कर तुम्हें बर्बाद कर देगे । पीड़ित ने अंदेशा जताया है की साजिश के तहत उसके बच्चे की हत्या कर दी गई है और उसके मृत शरीर को दरवाजे पर लाकर छोड़ दिया गया है । मामले में पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाते हुए दोषी पर कार्रवाई की मांग की है ।