भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले सोनपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के भावी प्रत्याशी अधिवक्ता ओम कुमार सिंह

पटना।अनूप नारायण सिंह
सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में जन जागरूकता अभियान चला रहे वरिष्ठ भाजपा नेता और सोन पुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट के दावेदार अधिवक्ता ओम कुमार सिंह ने आज राजधानी पटना में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की तथा क्षेत्र में चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के बारे में उन्हें बताया. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना तथा संगठन के प्रति उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों पर प्रसन्नता जताई राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर निकलने के बाद पत्रकारों से बातचीत में ओम कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है यहां कार्यकर्ताओं का काफी मान सम्मान है.वे पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष उन्हें अपनी बातों को कहने का मौका मिला सोनपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की सेवा में विगत 25 वर्षों से लगे है. अगर भाजपा ने उन्हें विधानसभा चुनाव में सोनपुर से टिकट दिया तो तो पूरी ईमानदारी के साथ दल के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे इन दिनों विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में उनके द्वारा चलाए जा रहे सघन जनसंपर्क अभियान के सवाल पर कहा कि उन्होंने क्षेत्र के लोगों का बेटा बन कर उनकी सेवा की है। लोग चाहते हैं कि अब जनप्रतिनिधि बनकर उनकी सेवा करू .




Recent Comments