मढ़ौरा: सांसद राजीव प्रताप रूडी द्वारा लॉक डाउन के दौरान गरीब मजदूरों तक राशन पहुचाने का अभियान अब जोर पकड़ने लगा है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को विमान संचालन समिति के अध्यक्ष समाजसेवी रूपेश सिंह ने मढ़ौरा के कई गांवों के जरूरतमंदो के लिए खाद्य सामग्री मुहैया कराया। इसे भाजपा पश्चमी मंडल के अध्यक्ष बद्री सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता रंजित सिंह, बबलू मिश्रा, संजय सिंह आदि की देख रेख में जरूरतमन्दों के बीच उपलब्ध कराया। सांसद के इस अभियान को सफल बनाने के लिए रूपेश सिंह द्वारा लगातार राहत कार्य चलाने के लिए खाद्य सामग्री मुहैया कराई जा रही है जिसे मढ़ौरा के साथ साथ नगरा प्रखंड के भी गरीबो व ज़रूरतमंद लोगो तक पहुचाई जा रही है। रूपेश सिंह ने बताया की इस विकट परिस्थिति में सभी सक्षम लोगो को कमजोर लोगो की हर सम्भव मदद करनी चाहिए।वही सारण के सांसद राहत वितरण का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जायजा ले रहे हैं।