अंगरेजी शराब व तीन बाइक के साथ पांच धंधेबाजों को पुलिस ने दबोचा

#बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट :
मैरवा ( सिवान ) :- थाना क्षेत्र स्थित भोपतपुरा से शनिवार की सुबह में गस्ती के दौरान स्थानीय पुलिस ने 177 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ 5 धंधेबाजो को उनके तीन मोटरसाइकिल सहित पकङा।

पकङे गए व्यक्तियो ने अपनी पहचान विभिन्न थाना क्षेत्रो के विभिन्न गांवो से बतलाया। जिसमे बड़हरिया थाना क्षेत्र स्थित तैतहाली से शैलेंद्र कुमार व धर्मेन्द्र साह, तो पचरूखी थाना स्थित गम्हरिया से सुमित कुमार तथा पागर कोठी निवासी चंदन कुमार गिरी व तरवारा स्थित शाहगंज निवासी संदीप कुमार रहा मामले के बारे में थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बतलाया कि 177 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ उक्त पांचों को तीन मोटरसाइकिल के साथ पकङा गया है, जिन्हे उत्पाद विभाग अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है ।