समस्तीपुर:आवारागर्दी करते पकड़े गए युवक की पुलिस ने करवाया मुंडन

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
समस्तीपुर
समस्तीपुर में सड़क छाप मजनू एवं स्टैंड करके बाइक चलानेवाले युवकों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नगर थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार ने ऐसे किशोरों जिनका किसी तरह का आपराधिक इतिहास नहीं है।लेकिन वे पहली बार आवारागर्दी करते हुए पकड़े जाते हैं।तो उन्हें सबक सिखाने के लिए अनोखा दंड देना शुरू किया है। खासकर लड़कियों की तरह बड़े-बड़े बाल रखनेवाले युवाओं का थाने पर बाल कटवा दिया जाता है। फिर माता-पिता का पैर पकड़वाकर माफी मंगवाने एवं कान पकड़ कर ऊठक-बैठक कराकर चेतावनी देते हुए उन्हें छोड़ दिया जा रहा है। कुछ ऐसा ही समस्तीपुर शहर में देखने को मिला। बताया जाता है कि शहर के मथुरापुरघाट के एक व्यक्ति से झगड़ा करते हुए एक युवक को पुलिस ने पकड़ा था। इसके बड़े-बड़े बाल देख पुलिस ने नाई को थाने पर बुलाकर सजा के तौर पर उसका मुंडन करवाया। इससे पहले भी लहेरियाकट बाइक चलाने के आरोप में पकड़े गये कई युवकों का पुलिस ने बाल कटवाया था।