चोरी की बूलेट मोटरसाइकिल के साथ अपराधी को किया गिरफ्तार
हेमन्त कुमार, गोपालगंज
मांझागढ़ गोपालगंज
सोमवार की शाम गस्ती में निकले मांझागढ़ थाना के एस आई सबीर अहमद को गुप्त सूचना मिली कि स्थानीय थाना क्षेत्र पिपरा गांव के एक व्यक्ति के द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल छिपा कर घर मे रखा गया है। सूचना मिलते ही एसआई ने जानकारी थाना प्रभारी मनीष कुमार को दी जिसके बाद थाना प्रभारी दल बल के साथ उक्त स्थल पर पहुच कर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान चोरी के लाल रंग के बुलेट मोटरसाइकिल बी आर 22 जे 6468 को जलावन से ढक घर मे छिपाया गया था।
जिसे बरामद पिपरा के अब्दुल सत्तार के पुत्र फरहान उर्फ मिस्टर के यहां से बरामद की गई। पुलिस को देख उक्त अपराधी भागने लगा जिसे पुलिस ने धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधी से पुलिस के द्वारा पूछताछ करने पर चोरी कर मोटरसाइकल बरौली थाना अंतर्गत ओपी थाना माधोपुर के धंतोली सरया के कमरूदीन मिया के पुत्र फैयाज मिया से 14 हजार रुपया में खरीदने की बात स्वीकार किया लेकिन मोटर साइकिल खरीदारी की कोई कागज नही देने पर दोनो अपराधियो पर प्राथमिकी दर्ज कर फरहान को जेल भेज दिया गया।




Recent Comments